Friday, November 13, 2009

Kavita...

What a Kavita (Poem) means, what a kavita is; I tried to capture in my kavita here:


अक्षर मिल कर शब्द बना, शब्द मिल मिल पंक्ति,
जो मिली पंक्ति कई, बनी इक सुन्दर कविता |



कोई लम्बी, कोई छोटी, कोई हल्की, कोई मोटी,
हर रंग-रूप, हर आकर-प्रकार में मिलती कविता |


कभी हँसाती, कभी रुलाती, कभी यादों में बहा ले जाती,
हर हाव-भाव को आसानी से कहती जाती है कविता |



गंगा, जमना, गोदावरी की तरह,
हर भाषा का संगम कराती ये कविता |


कभी सच्ची है, कभी झूठी है,
कभी हवा में महल बनाती कविता |



कभी सताती, कभी मनाती,
नखरे कर कर इठलाती कविता |



तेरी सुनाती, मेरी सुनाती,
सबकी कहानी बतलाती कविता |



इन कविताओं को पढ़-पढ़ किसी लम्हा,
तुम याद करोगे कि कोई वो कवि-था || 


--- लम्हा (Lamha)

This is dedicated to the friend named Kavita who wrote a poem for me, check my last entry. The last part is the dedication from the south-indian style of writing the name, with 'h':
KavitHa :-)

Wednesday, November 11, 2009

वीर रस की कविता

This is my first poem on bravery which i have written for one of my colleague preparing for CFA:

इरादे तो तुम करते हो बड़े बड़े,
देखना है तूफान में कितने पेड़ रहते है खड़े 


दुआ है टकरा जा सारी बाधाओं से तू,
तोड़ सारे पत्थर बन नदी आगे बढे 


अगर हो दम किसी में तो,
तान के सीना हम से भिडे

मिला देंगे मिटटी में उसे,
जो सामने आने की गलती करे ||



I have also written a small sher:

वोह आंधी की तरह आये और तूफ़ान की तरह चले गए
हमारे चैनो-आरम को निश्तो-नाबूद कर गए
हम इतने नासमझ ठहरे और भुला दिया
कि हवा को कौन पकड़ पाया है भला |

--- लम्हा (Lamha)